कांके के चंदवे रोड पर बालू टंगरा मोड़ मंदिर के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिठोरिया के ओयना गांव निवासी असफाक अंसारी (17) और दो सगी बहनें आफरीन परवीन (9) और आफिया परवीन (11) शामिल हैं।
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां कार ने दो जैन साध्वी और एक सहयोगी को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गई। एक साध्वी की कमर में गंभीर चोट आई है। इन सभी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ। नितेश कुमार और रंजीत पांडेय पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया।
रांची के मेदांता अस्पताल में कार्यरत सुमन कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुन्नीलाल महतो की बेटी थी और बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके की रहने वाली थी।
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में एक तालाब से युवक का शव मिला है। युवक की पहचान हेसल निवासी रिजवान अंसारी (32) का शव शुक्रवार की सुबह में हेसल तालाब में तैरता मिला।
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है।
रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे। दोनों के डूबने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इ
रांची के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बैटरी चोरी का मामला बढ़ गया है। चोर अपनी गाड़ी लेकर आते है और बैटरी को चोरी कर फरार हो जाते है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बैटरी चोर ग्रामीणों के हाथ आने से बच गया लेकिन ग्रामीणों के हाथ चोरों का पिकअप वैन और बाइक हाथ लग
रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को गोली मार दी। गोली मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और गोली मारने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता पागल हो गया था और हाल ही के दिनों में उ
इस बार सभी त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। इसके लिए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष 2025 में रांची जिला में होली, ईद, सरहुल चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे त्योहारों को सभी धर्मों के लोगों ने
तुपुदाना के देवगाई गांव की निवासी सुमी लिंडा ने एक व्यक्ति पर 70 लाख 41 हजार 630 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला ने तुपुदाना ओपी में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।